BREAKING

Jaunpur News: खेल आयोजन युवाओं के प्रतिभा को निखारने का बनते है माध्यम:अमरीश


सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए है प्रतिबद्ध:जगदीश

मां दुर्गा मेमोरियल राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रविवार को होगा प्रतियोगिता का महामुकाबला 

विनोद कुमार @ नया सवेरा

डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मूर्खा गांव में स्थित मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कालेज में आयोजित मां दुर्गा मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।जिसमें हरियाणा ने बिहार को 25- 25 व 11- 18 अंक से पराजित किया व आजमगढ़ टीम ने गाजियाबाद को 25- 25 व 6- 2 अंक से पराजित किया व मुबारकपुर ने स्टार कटौली 25- 25 व 13- 20  से पराजित किया व डेहरी ने  फैजाबाद को 22- 25 - 25 व  25,18,13 अंक से पराजित किया 

 प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पहुंचे वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानक सदस्य अमरीश सिंह भोला ने खिलाड़ियों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक,अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के लिए प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बनते हैं।वही जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के आयोजक दयाशंकर सिंह (कक्कू) मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह,अरविन्द सिंह अलगू, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, विनय सिंह फ़ौजी, शीतलदान सिंह,प्रमोद सिंह, राजवंत सिंह, डॉ सुरेश सिंह, आदि आस पास के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालक पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश राम ने किया।प्रतियोगिता का महामुकाबला रविवार को होगा इस आशय की जानकारी आयोजक दयाशंकर सिंह (कक्कू) ने दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मजदूरी देने के बहाने पेंटर को घर बुलाकर पीटा, दो पर प्राथमिकी दर्ज

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें