BREAKING

Jaunpur News: शौच के लिए निकली किशोरी लापता, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

अरशद हाशमी @ नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शौच के लिए घर से निकली किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने गुरुवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 21 जनवरी को भोर करीब 5 बजे उनकी पुत्री घर से शौच के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारी व अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि परसथ गांव निवासी सूरज पाठक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। इस सूचना पर पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज पाठक निवासी परसथ के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
बी.आर.पी. इंटर कॉलेज, जौनपुर प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


पब्लिक इंटर कालेज केराकत प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें