BREAKING

Bareilly News: उपजा प्रेस क्लब पर हुआ ध्वजारोहण एवं कलम बरेली की 6 का विमोचन

नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट यूपी से संबद्ध उपजा प्रेस क्लब बरेली पर हर वर्ष की भांति गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण  अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने उपस्थित पत्रकारों के साथ किया। निर्भय सक्सेना की कलम बरेली की = 6 का भी विमोचन किया गया।  इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि पत्रकार अपने लेखन से समाज के किसी भी पीड़ित व्यक्ति की आवाज को अवश्य उठाते रहें। और अपने पत्रकारिता धर्म का पालन करें। समाज पत्रकारों पर विश्वास करता है। 

अगर आप पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी मर्जी से आए हैं तो पत्रकारिता की उस गरिमा को भी बनाए रखे। निर्भय सक्सेना ने उपस्थित  पत्रकारों से अपने लेखन को अपनी फेसबुक, ब्लॉग, सोशल मीडिया पर अवश्य लिखते रहें। मुकेश तिवारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अभी तक नहीं हुई विद्यालयों की रंगाई पुताई

 इस अवसर पर अनुरोध भारद्वाज,  पुत्तन सक्सेना, संजय कुमार,  विजय सिंह, ललित कुमार, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, अशोक शर्मा, गुडविन मसीह, आर के जोशी, मो समी, धर्मेंद्र कुमार बंटी, वीरेंद्र कुमार अटल, अशोक शर्मा लौटा, देव सिंह, सुरेश रोचानी, विवेक मिश्रा, पंकज शर्मा, भानु भारद्वाज, अजय शर्मा, फिरोज खान, फहीम उद्दीन, पवन कालरा, धीरज जी आदि उपस्थित रहे।


माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें