BREAKING

Jaunpur News: अभी तक नहीं हुई विद्यालयों की रंगाई पुताई

गणतंत्र दिवस के पहले हो जानी थी सभी प्राथमिक विद्यालयों की रंगाई पुताई 

जीबी सिंह @ नया सवेरा 

सुजानगंज, जौनपुर। 14 जनवरी को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों के लिए एक आदेश जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि गणतंत्र दिवस के पूर्व सभी विद्यालयों की रंगाई पुताई करवा लिया जाए। सभी विद्यालय मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त हो जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बेस्ट बस हादसे में मृत प्रशांत शिंदे के परिवार को राकेश शंकर शेट्टी ने की मदद

जिस विद्यालय में शौचालय उपयोग लायक नहीं है, झाड़ियां उग आई है, गंदगी है ऐसी सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाए। आदेश जारी हुए करीब पंद्रह दिन हो गए लेकिन अभी अधिकांश विद्यालयों में कोई भी कार्य नहीं कराया गया। पेयजल से लेकर शौचालय तक की सभी सुविधाएं चुस्त दुरुस्त हो जानी चाहिए। सुजानगंज के अधिकांश विद्यालयों में अभी तक किसी भी आदेश का पालन नहीं किया गया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी किरण पांडे को कई बार फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें