BREAKING

Mumbai News: बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं बसंतोत्सव संपन्न

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट 'पालघर इकाई',दिल्ली इकाई, म.प्र.इकाई सहित राष्ट्रीय कमेटी ने गणतंत्र दिवस एवं बसंतोत्सव पर कविगोष्ठी का आयोजन किया।म.प्र.इकाई के मुख्य अतिथि शशि भार्गव,विशिष्ट अतिथि ए पी द्विवेदी एवं अध्यक्षता सत्यभामा सिंह ने किया। डॉ निशि मंजवानी के संयोजन एवं संचालन में नंदिनी तोमर,गणेश प्रसाद गौतम,डॉ शरद नारायण खरे,कविता पारस झा,अंकिता यादव,भारती खरे ने काव्य पाठ किया।दिल्ली इकाई की अध्यक्षता सत्यभामा सिंह जिया एवं संचालन आशा दिनकर आश ने किया।

डॉ गीता विश्वकर्मा के सरस्वती वंदना से शुभारंभ तत्पश्चात अवधेश श्रीवास्तव,रेखा जी,मनोज मंजुल कासगंज,रामदेव राही मथुरा, प्रमोद राणा हापुड़,दीपा शर्मा फरीदाबाद,शोएब सादिक गाजियाबाद,सुरेश कुमार बंछोर, प्रमिला कौशिक, प्रेम टंडन,डॉ सुशीला शर्मा,जागृति सिंह अजय ने दिल्ली इकाई अध्यक्ष डॉ मधु स्वामी के आयोजन में काव्य पाठ किया।पालघर इकाई की गोष्ठी में इकाई अध्यक्ष किरण तिवारी की पुस्तक अंतर्द्वंद पर परिचर्चा एवं मासिक काव्यगोष्ठी उनके निवास स्थान पर रखी गई। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: उपजा प्रेस क्लब पर हुआ ध्वजारोहण एवं कलम बरेली की 6 का विमोचन

अध्यक्षता डॉ कृपा शंकर मिश्रा एवं मुख्य अतिथि के रूप में शिवकुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि निडर जौनपुरी,रासबिहारी पांडे एवं अमरनाथ दुबे उपस्थित थे।सरस्वती वंदना पश्चात किरण तिवारी की पुस्तक 'अंतर्द्वंद' पर परिचर्चा कृपा शंकर मिश्र, सत्यभामा सिंह एवं शिवकुमार सिंह द्वारा किया गया।राजेश दुबे अल्हड़ असरदार के संचालन में काव्य गोष्ठी का आरंभ हुआ सभी कवि -कवित्रियों ने अपनी अपनी रचना गीत,गजल,छंद,दोहे, कविता सुनी और सुनाई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन रमेश तिवारी ने किया तथा किरण तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें