BREAKING

Jaunpur News: नए चुनाव को लेकर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने प्रोफेसर राजेश सिंह के नेतृत्व में कुलपति प्रो वंदना सिंह से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कुलपति को बताया कि शिक्षक संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का निर्धारित दो वर्ष का कार्यकाल काफी समय पहले समाप्त हो चुका है, फिर भी वही कार्यकारिणी संघ के कार्यकलापों का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति विश्वविद्यालय के अध्यादेशों के विरुद्ध है, इसलिए नए चुनाव तत्काल कराए जाना जरूरी है। 
प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि समय से चुनाव न होने से पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और संघ की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। ज्ञापन में यह मांग भी प्रमुखता से उठाई गई कि शिक्षक संघ से जुड़े वे सदस्य, जिन्हें परीक्षा समिति, चयन समिति,अकादमिक समिति तथा विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों में सदस्यता मिली थी, उनकी अवधि समाप्त हो चुकी है।इसलिए उन्हें संबंधित समितियों से तत्काल कार्यमुक्त कर नए सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रो लक्ष्मण सिंह, प्रो राकेश कुमार यादव, प्रो आरबी यादव, प्रो राजेश कुमार पाल, डॉ प्रशांत त्रिवेदी, डॉ संजय शर्मा, डॉ जितेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें