BREAKING

Jaunpur News: जोरदार धमाके से मकान जमींदोज, चार घायल

सिलेंडर ब्लास्ट या पटाखा विस्फोट, पुलिस जांच में जुटी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में बीती रात  जोरदार धमाके के बाद पक्का मकान जमींदोज हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह परिजन गैस सिलेंडर ब्लास्ट बता रहे हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि मकान में पटाखा बनाने का काम होता था। 

 हिनौती गांव निवासी मुन्नू अहमद वर्षों से शादी-समारोह में पटाखे छोड़ने का काम करता आया है। रात करीब 8:30 बजे उसका पक्का मकान अचानक जोरदार धमाके के साथ ध्वस्त हो गया। घर के अंदर मौजूद 40 वर्षीय मुन्नू 17 वर्षीय साहिल पुत्र सलाम 12 वर्षीय मेराज पुत्र मुन्नू 36 वर्षीय रूबी पत्नी मुन्नू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर मुन्नू और साहिल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 587 जोड़े एक साथ लिए सात फेरे

सूचना पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस का कहना है घर में खाना बन रहा था गैस सिलेंडर पहले से लीक था चिंगारी लगते ही आग भड़क गई सिलेंडर में विस्फोट से पूरा मकान ढह गया पुलिस के पास घर की एक महिला का बयान भी है, जो सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि करता है। ग्रामीणों का दावा है मकान पूरी तरह ज़मींदोज हो चुका है हर ईंट-पत्थर बिखरा पड़ा है लेकिन 14 किलो सिलेंडर का एक भी टुकड़ा मौके पर नहीं मिला ग्रामीणों को शक है कि मकान में शायद पटाखा बनाने या जमाखोरी का काम होता था, सिलेंडर ब्लास्ट की आड़ दी जा रही है।

फिलहाल सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा हुआ या पटाखा विस्फोट से मकान ढहा। पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही हैं।

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें