Jaunpur News: 587 जोड़े एक साथ लिए सात फेरे
दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तहसील शाहगंज स्थित रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव का शुभारम्भ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व सांसद कुवर हरिवंश सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक डा कौस्तुभ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों ने मिशन शक्ति के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
महोत्सव के प्रमुख आकर्षण सामूहिक विवाह समारोह में 587 जोड़ों का विधि-विधानपूर्वक विवाह सम्पन्न कराया गया। सभी अतिथियों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शासन गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए कटिबद्ध है। जरुरत मंदों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाहगंज के पुलिस चौकी बीबीगंज का हुआ लोकार्पण, कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
जिलाधिकारी ने कहा कि शाहगंज महोत्सव में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जोडो की पहचान बायोमेट्रिक विधि से सुनिश्चित की गई है।
वह इस मंच पर जिलाधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि बेटियों के अभिभावक के रूप में उपस्थित हैं। उन्होंने प्रत्येक जोड़े को एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न कलाकारों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, पीडी केके पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रति अधिकारी और आमजनमानस उपस्थित रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
