Jaunpur News: शाहगंज के पुलिस चौकी बीबीगंज का हुआ लोकार्पण, कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना शाहगंज के अंतर्गत बीबीगंज में एक नई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कलान, सुल्तानपुर के सहयोग से निर्मित इस चौकी का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के कर कमलों द्वारा किया गया। विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक प्रबंधक भोलानाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बीबीगंज पुलिस चौकी के निर्माण में सहयोग के लिए श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नई चौकी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई पुलिस चौकी का निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगा और नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में मदद करेगा। यह सामुदायिक सहयोग और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह भी पढ़ें | Azamgarh News: शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान के लिए कृष्ण मोहन त्रिपाठी का सम्मान
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस चौकी के स्थापित होने से पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा, जिससे त्वरित कार्यवाही में मदद मिलेगी। लोकार्पण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज महोत्सव का भी दौरा किया। उन्होंने महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी शाहगंज, चौकी प्रभारी बीबीगंज सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और सम्मानित नागरिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे।









,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)