Jaunpur News: बीआरसी प्रांगण में विज्ञान आविष्कार योजना के तहत क्विज प्रतियोगिता के मेधावियों को किया गया सम्मानित
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। बक्शा बीआरसी केंद्र पर मंगलवार को विज्ञान आविष्कार योजना के तहत क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी जूनियर हाई स्कूल के तीन-तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता के बाद बीआरसी पर ही मूल्यांकन टीम द्वारा परिणाम घोषित करतें हुए कंपोजिट विद्यालय मेहंदीपुर के अनुराग यादव को प्रथम, बबीता गुप्ता को द्वितीय तथा प्रीतम पाल को तृतीय स्थान मिला। जूनियर हाई स्कूल कलिंजरा के छात्र आयुष मिश्रा को चतुर्थ, बबुरा के अमन को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: माउंट लिट्रा जी स्कूल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
प्रथम दस स्थान पाने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, जिला मंत्री जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ डॉक्टर मनीष सिंह सोमवंशी, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका कंपोजिट विद्यालय रन्नों की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव के द्वारा उत्साहवर्धन हेतु माल्यार्पण, प्रमाणपत्र के साथ मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में तीन बच्चों द्वारा एक-एक करके कविता पाठ, निबंध पाठ के अलावा भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर की गई। इस दौरान एआरपी विज्ञान रंजीत कुमार यादव, शंभू नाथ चौहान, पुष्यमित्र दुबे, डॉक्टर निर्भय सिंह, रेनू मिश्रा, मधुलिका अस्थाना, राय साहब यादव, वीरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार, सुशील सिंह स्वामी, जमील अहमद, जितेंद्र मौर्य, देवेंद्र यादव, राकेश कुमार, फरहान अख्तर, राजीव श्रीवास्तव, आनंद सिंह, संजय आदि लोग मौजूद रहें। आभार एआरपी रंजीत कुमार एवं संचालन डॉ. मनीष सोमवंशी द्वारा किया गया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)