BREAKING

Jaunpur News: प्रतिबंधित मंझे से बाल-बाल बचा शिक्षक

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज शंभूगंज के समीप हाइवे पर मंगलवार दोपहर जौनपुर से बक्शा ब्लॉक आ रहा एक शिक्षक प्रतिबंधित मंझे से बाल-बाल बच गया। मंझे से शिक्षक के गले में लपेटा गया मफलर एवं जर्सी बुरी तरह फट गई जिससे शिक्षक की जान बच गयी। वाराणसी शिवपुर निवासी करीब 35 वर्षीय आलोक कुमार मौर्य बक्शा विकास खण्ड के केवटली प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त है। आलोक की ड्यूटी बीएलओ में होने के कारण गांव में चस्पा होने वाली मतदाता सूची को रिसीव करने हेतु ब्लॉक पर आ रहें थें। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीआरसी प्रांगण में विज्ञान आविष्कार योजना के तहत क्विज प्रतियोगिता के मेधावियों को किया गया सम्मानित

आलोक ने बताया कि उक्त स्थल पर पहुँचा ही था तभी मेरे गले में प्रतिबंधित मंझा बुरी तरह फंस गया था जानकारी होते ही जब तक बाइक रोक पाता तब तक मंझे से ढके कान एवं मेरे गले में लपेटा मफलर एवं कंधे के समीप जर्सी बुरी तरह कट चुकी थी। किसी तरह बचाकर मंझे को निकाल वही फेंक ब्लॉक पर पहुँच शिक्षकों से पूरी बात बताई। शिक्षकों ने बाल-बाल बचने पर ईश्वर को जहां धन्यवाद दिया वही प्रतिबंधित मंझे को रोक पाने में नाकाम प्रशासन की निंदा की।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें