BREAKING

Jaunpur News: माउंट लिट्रा जी स्कूल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Jaunpur News: माउंट लिट्रा जी स्कूल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

खो खो प्रतियोगिता के फाइनल के दोनों वर्गो में पहुंचा माउंट लिट्रा जी स्कूल के खिलाड़ी

नया सवेरा नेटवर्क

सिकरारा, जौनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 'प्रतिस्पर्धा' के दूसरे दिन मंगलवार को मेजबान माउंट लिट्रा जी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में जिले के सीबीएससी बोर्ड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

खो प्रतियोगिता के फाइनल में मेज़बान माउंट लिट्रा जी स्कूल बालक व बालिका दोनों वर्गो में स्थान बनाया वही बालिका वर्ग में उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में सामने कुंवर पब्लिक स्कूल रईया गुलजारगंज और बालकों के वर्ग में क्यूबा इंटर नेशनल स्कूल शाहगंज ने जगह बनाया। शतरंज प्रतियोगिता के बालकों के अंडर 11 में मेज़बान माउंट लिट्रा जी स्कूल के विवान सिंह ने डालिम्स स्कूल के अब्दुल रेयान अंसारी को मात दिया तो अंडर 17 में माउंट लिट्रा जी स्कूल के हो अंशु सिंह ने अपने ही विद्यालय के खिलाड़ी वैभव कृष्णा को हराया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दबंगों ने पीटकर किया घायल, पीड़ित ने दी तहरीर

अंडर 13 में डालिम्स सनबीम स्कूल के आरव राय ने माउंट लिट्रा जी स्कूल के अंश श्रीवास्तव को मात दिया। बालिकाओं के अंडर 17 में माउंट लिट्रा जी स्कूल की एंजल कुमारी ने अपने ही विद्यालय की अंजली कुमारी को व अंडर 13 में माउंट लिट्रा जी स्कूल की सांभवी सिंह ने डालिम्स सनबीम स्कूल की मनस्वी गुप्ता को मात देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। 


विद्यालय के डायरेक्टर अरविंद सिंह, विख्यात सिंह व प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया। विद्यालय के मुख्य सहायक दिनेश सिंह व कार्तिकेय सिंह ने आभार ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम में शिवसंत सिंह, रंजीत यादव, मधुरिमा सिंह, पारुल चंदेल, मोहम्मद अरशद, विनीत सिंह, रुचि दत्ता, मनीष राव, अरूज खान, सीता श्रीवास्तव, शिवांगी सिंह का सक्रिय योगदान रहा।





वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें