BREAKING

Jaunpur News: किसानों को पराली प्रबंधन व दी गयी अन्य जानकारियां

मंगरावा में लगी किसान चौपाल 

फैज अंसारी @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के मंगरावा में गुरुवार को आयोजित किसान चौपाल में कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे पराली प्रबंधन के कंसल्टेंट रविकांत ने किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, और कामर्शियल खेती के अवसरों के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी। चर्चा के दौरान किसानों ने अपने व्यावहारिक अनुभवों के आधार पर सवाल भी उठाए। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उमरछा गौशाला पर पहुँचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला मामलें में सात आरोपियों का हुआ चालान

किसान पंकज राय ने कार्बन क्रेडिट से होने वाले संभावित लाभ और प्रक्रिया को लेकर प्रश्न पूछे। चन्द्रसेन सिंह ने नई तकनीक, आधुनिक उपकरण और स्मार्ट कृषि पद्धतियों पर अपना पक्ष रखा। प्रगतिशील किसान कृष्णानन्द राय और निलेश सिंह ने खेतों में आवारा पशुओं से होने वाली समस्या पर सवाल रखा और राहत उपाय पूछे। चौपाल में मनोज सिंह, प्रवीण राय, विनय राय, शारदा राय सहित कई किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई जानकारियों से जोड़ना और उनकी समस्याओं को समझकर स्थानीय स्तर पर समाधान ढूढना रहा।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें