Jaunpur News: उमरछा गौशाला पर पहुँचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला मामलें में सात आरोपियों का हुआ चालान
ग्राम प्रधान सहित नौ नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरछा गांव में बने गौशाला पर गौकशी की शिकायत पर बुधवार को पहुँचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर प्रधान के नेतृत्व में हुए जानलेवा हमले में देररात्रि 9 नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। इसके पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के बोदकरपुर मुहल्ला निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता गणेश मोदनवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि उक्त गौशाला पर गोतस्करी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। बुधवार दोपहर मैं बजरंग के कार्यकर्ता शिवम अग्रहरि, नीलेश निषाद, प्रभाकर निषाद, सत्यम, अभिषेक, दीपक कनौजिया आदि के साथ गौशाला पहुँचा जहां मौजूद केयर टेकर से पूछताछ कर अंदर प्रवेश कर गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तेज रफ्तार बाइक ने अखबार विक्रेता को मारी टक्कर, मौत
आरोप था कि थोड़ी ही देर में ग्राम प्रधान राजेन्द्र गौतम अपने पुत्र कुलदीप, संजीत एवं रंजीत आदि ग्रामीणों के साथ गौशाला पहुँच रॉड डंडों से पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए बने एक कमरे में घुस अंदर से लोहे का दरवाजा बन्द कर लिए। टीन सेट का कमरा होने के कारण ग्रामीण ईंट पत्थरों से हमलों के साथ लाठी से टीन सेट को उखाड़ सरपत एवं पुआल को फेंक जिंदा जलाने का प्रयास किये।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक द्वय सिंहासन यादव, प्रशांत पाण्डेय एवं सिपाही अरुण यादव, उमेश यादव, महेन्द्र यादव आदि द्वारा नामजद नौ आरोपियों में उक्त गांव निवासी प्रधान पुत्र रंजीत कुमार गौतम, संतोष कुमार शुक्ल, विनोद उर्फ नान्हक, इंद्रजीत उर्फ गुड्डू, शुभम कुमार, चकचितरसारी निवासी रोहित निषाद एवं तेजीबाजार थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी शिवम कुमार को दिन में साढ़े 11 बजे लखनीपुर तिराहा से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।


