Jaunpur News: गौरवशाली रहा है बीआरपी इंटर कॉलेज का इतिहास : ज्ञान प्रकाश सिंह
बीआरपी इंटर कॉलेज में 111वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में मंगलवार को 111वां वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह, भव्यता और अनुशासनपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक व खेल उपलब्धियों का उल्लेख किया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने विद्यालय के अनुशासन व शिक्षण-परिवेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस कॉलेज से पढ़े हुए न जाने कितने विद्यार्थी आज न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इतिहास के पन्नों में इस विद्यालय का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है। विद्यालय परिवार से हम यही अपेक्षा करते हैं कि आने वाले समय में भी विद्यालय की गौरव बरकरार रखें।
विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी ने रंगारंग प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव (संत परमहंस इंटर कॉलेज औका), पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र सिंह एवं वीरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य–टी.डी. कॉलेज ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय की प्रगति को सराहा। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, वाद-विवाद एवं विविध प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय में दिख रहे सकारात्मक बदलाव की सराहना की।
कार्यक्रम में वार्षिक खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह संचालन सत्य प्रकाश सरोज, शुभम तिवारी एवं ऋषि श्रीवास्तव ने किया जबकि आयोजन में प्रकाश चंद्र यादव, ऋषि श्रीवास्तव, विमल कुमार श्रीवास्तव और संगीत शिक्षिका मंजू देवी की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, लायंस क्लब प्रतिनिधि, गणमान्यजन, पूर्व छात्र तथा बड़े संख्या में शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज की इतिहासिक परंपरा पुरातन छात्र को सम्मानित करने की कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत छात्रों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
