BREAKING

Jaunpur News: दबंगों ने पीटकर किया घायल, पीड़ित ने दी तहरीर


नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के मल्लुपुर गांव निवासी गुलाब यादव पुत्र बेचू यादव मंगलवार की दोपहर कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि पट्टीदार की पोती घर से पहुंच बर्तन धोने वाला जूना लेकर खेलने चली गई जिसको लेकर भाई की पत्नी मनीषा पूछने गई। दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी कि विपक्षी लालजी यादव पुत्र हंसराज, सेचु पुत्र रामबली, लवकुश यादव पुत्र अरविंद, गोलू यादव पुत्र लालजी यादव हाथ में लाठी -डंडे लेकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मनीषा व सत्यम को पीट कर घायल कर दिए।चीख पुकार सुन आस पास के लोग पहुंचे तब जाकर जान बच सकी।पीड़ित गुलाब ने बताया कि विपक्षी गोलबंद व मनबढ़ किस्म का है विपक्षी द्वारा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसको लेकिन परिवार डरा सहमा है। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने कई समितियों की ली बैठक

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें