BREAKING

Jaunpur News: डीएम ने कई समितियों की ली बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।  बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराए गए वृक्षारोपण, जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन, अपशिष्ट ई-वेस्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विस्तृत समीक्षा करते हुए वृक्षारोपण के पश्चात जियो टैगिंग, सुनियोजित ढंग से अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।  इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, डीएफओ प्रोमिला सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: शारदा प्रसाद सिंह का उदार व्यक्तित्व उत्तर भारतीय समाज के लिए प्रेरणा : कृपाशंकर सिंह

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें