BREAKING

Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम


पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने बच्चों संग साझा की अहम बातें

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बाल दिवस के शुभ अवसर पर टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक सिंह पूर्व आईएएस ने विद्यार्थियों को अपने उपयोगी संस्मरण और लघु कथाओं से ओत-प्रोत कर दिया।

 

मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष कर नवदुर्गा की प्रस्तुति को जमकर सराहा। विशिष्ट अतिथि डा. सुभाष चंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य बीआरपी इंटर कॉलेज के ओजपूर्ण भाषण की तालियों से पूरा हल गूंज उठा। माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, आरएसएस प्रज्ञा प्रवाह के पदाधिकारी गण संतोष त्रिपाठी, कीर्ति सिंह, ब्रहमेश शुक्ला की गरिमा मयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।

प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा विद्यालय के विकास कार्य की जमकर प्रशंसा की। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सभी आगत जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।




कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें