Jaunpur News: भारतीय राजनीति में सरदार पटेल की अमिट भूमिका
150वीं जयंती पर भाजपा सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य एकता यात्रा
नया सवेरा नेटवर्क
सर्व प्रथम सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय राजनीति में अमिट भूमिका निभाई। उनकी अद्वितीय संगठन क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और देश को एक सूत्र में पिरोने के संकल्प ने भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा की सरदार पटेल का योगदान केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिहार में जीत पर जौनपुर में जश्न
एकता यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, डॉ रामसूरत मौर्या, काली प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, सुनील यादव मम्मन, राजकेसर पाल, अजय सिंह, श्यामबाबू यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, धनजंय सिंह, प्रशांत सिंह, उपेंद्र मिश्रा, अजय यादव, अंजना श्रीवास्तव माधुरी गुप्ता, ब्रम्हेश शुक्ला, नन्दलाल यादव, सिपिन सिंह, दीपक सिंह मांटो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुष्प वर्षा कर जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत
एकता यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। शंकरमंडी में नगर उतरी मंडल की अध्यक्ष सारिका सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं कोतवाली चौराहे पर महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह, मनीष सेठ व हरेराम केसरवानी थोड़ा आगे बढ़ने पर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विवेक सिंह, रानू सिंह, जैकी साहू, प्रदीप सिंह, सर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों चहारसू चौराहे पर प्रतिष्ठित व्यापारी नन्हें लाल वर्मा अजीत सोनी, विष्णु सोनी मनीष सोनी ओलंदगंज में नगर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद जोगियापुर में निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
