BREAKING

Jaunpur News: बिहार में जीत पर जौनपुर में जश्न

Jaunpur News Celebration in Jaunpur on victory in Bihar

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई, फोड़े पटाखे 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बिहार में एनडीए की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सीहीपुर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखा फोड़कर जश्न मनाया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि यह जीत विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ पालिटिक्स परफॉर्मेंस के आधार पर जनादेश देती है। मै नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। साथ ही अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बिहार के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं और जिस आशा और विश्वास के साथ यह जनादेश दिया है एनडीए सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।
जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है। इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है। 

उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र बांकेलाल सोनकर जिला महामंत्री सुशील मिश्र पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव सुनील तिवारी रामसूरत मौर्य राम सिंह मौर्य आमोद सिंह सुशांत चौबे दिव्यांशु सिंह मेराज हैदर जसविंदर सिंह सीमा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें