BREAKING

Jaunpur News: चेन काट कर भाग रही चार महिलायें गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा में बैठकर महिलाओं की सोने की चेन नगदी आदि उड़ा लेने वाली अंतर्जनपदीय गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के करौती नईगंज निवासिनी नेहा पांडे पत्नी रजनीश कुमार पांडे अपनी मां के साथ ई रिक्शा से  बैंक जा रही थी। जब इनका ई रिक्शा नईगंज शुक्ला ट्रांसपोर्ट के पास पहुंचा इस समय चार महिलाएं उसी ई रिक्शा पर सवार हो गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भारत बन गया दुनिया का डायबिटिक कैपिटल 

 चारों महिलाएं बैठने के बाद तरह-तरह की हरकत करने लगी। इसी बीच में चारों ने साजिश करते हुए नेहा पांडे की मां के गले से सोने की चेन काट लिया और चारों उतरकर जाने लगे। जैसे ही नेहा पांडे को आभास हुआ उन्होंने शोर मचाया। आसपास समेत लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने चारों को पड़कर चेन बरामद कर लिया। इसी समय गश्त करते पुलिस भी पहुंच गई। चारों महिलाओं को कोतवाली लाया गया जहां चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पकड़ी गई महिलाओं में नीतू पत्नी सूरज बिरला पत्नी सुजीत कुमार तीसरी पार्वती पत्नी कतवारु और चौथी जाह्नवी पुत्री वीरेंद्र कुमार सभी निवासी लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर की निवासी है।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad


Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें