BREAKING

Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस मेला

Jaunpur News: Children's Day fair celebrated with great pomp in SS Public School

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिद्दीकपुर क्षेत्र में स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल मेला का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डाॅ0 नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव और प्रधानाचार्या सीमा सिंह द्वारा फीता काटकर, बाबू जी और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बाल मेला में विविध प्रकार के लजीज व्यंजनों का स्टाॅल लगा हुआ था जिसमें वड़ा पाव, स्वीट कार्न, इडली सांभर, क्रीम रोल, मोमोज, गुलाब जामुन, बड़ा पाव, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स, सहित तमाम मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ। रिंग गेम, बर्निंग कैंडल, स्ट्रोकिंग, सब खेलों सब जीतो, हाउजी गेम, हिटिंग बाॅल द ग्लास आदि और म्यूजिक ऑन डिमाण्ड का आयोजन था। बच्चों ने बाल मेले का आनन्द लिया तथा खेल जीतने पर पुरस्कार भी प्राप्त किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक विश्वतोष नारायण ने कहा कि बाल मेले का आयोजन करने से छात्रों का मनोबल एवं उत्साह बढ़ता है। प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने बाल मेला में उपस्थित सभी बाल समूहों एवं एसएस प्रागंण में उपस्थित समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें