Bareilly News: कर ढांचे में हुए परिवर्तन का लाभ व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को मिला: आशीष
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 जीएसटी आशीष निरंजन ने कहा कि विगत 8 वर्षों में कर ढांचे में आमूल चूल परिवर्तन आया है जिसका लाभ व्यापारियों को तथा आम उपभोक्ताओं को हुआ है। आशीष निरंजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि जीएसटी अप्रत्यक्ष कर है। इसलिए उसके लाभ की गणना जनता सीधे- सीधे नहीं कर पाती। पहले अप्रत्यक्ष रूप से कई कर माल पर लगाते थे और उपभोक्ता को वस्तु समस्त करो को देने के बाद महंगी पड़ती थी। अब केवल एक कर देने से वस्तुएं सस्ती हुई है। नई जीएसटी में तो खाने पीने की वस्तुओं पर कर लगभग समाप्त कर दिया गया है और आम आवश्यकता की वस्तुओं पर भी कर की दर कम हुई है। इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिला है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कोर कमेटी की बैठक में कहा कि देश की प्रगति का मार्ग अप्रत्यक्ष कर से होने वाली आमदनी पर निर्भर करता है। जिसका संकलन व्यापारी करता है और इस संकलित धन को सरकार तक पहुंचाने का कार्य जीएसटी विभाग करता है। दोनों व्यापारी व विभाग एक दूसरे के पूरक हैं। देश के विकास में व दुनिया में देश का नाम कैसे ऊपर उठे, 5 ट्रिलियन इकोनामी का लक्ष्य कैसे प्राप्त हो। इसकी चिन्ता भी व्यापारी व विभाग के सामंजस्य से ही होती है। विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में पधारे मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने कहा कि उन्होंने जोन का कार्यभार अभी कुछ माह पूर्व ही संभालना है। स्मार्ट सिटी में किए गए काम और विभागीय सामंजस्य के अभाव में बहुत सा अनुरक्षण कार्य लंबित था। उसको अब लगभग पूरा कर लिया है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: मासिक काव्यगोष्ठी संग सम्मान समारोह सम्पन्न
यही वजह है कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार हुआ है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता शहरी ब्रह्म पाल ने कहा कि बरेली की जनता बहुत सुधी तथा सहनशील है। विपरीत परिस्थितियों में जब मौसम भी प्रतिकूल था तब लोगों ने सहनशीलता का परिचय दिया और इसी कारण रात दिन एक करके अनुरक्षण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कर पाए। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि वास्तव में जब अगस्त माह में बिजली की व्यवस्था सही नहीं थी तो व्यापार मंडल आक्रोश व्यक्त करने अधिकारियों के पास गया था और उन्होंने आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही इस व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।
दीपावली पर बरेली में निर्वाध आपूर्ति रही जिसका श्रेय विद्युत विभाग के शीर्ष अधिकारियों व उनकी संपूर्ण टीम को जाता है। व्यापार मंडल उनके कार्य की प्रशंसा भी करता है और यह आश्वस्त भी करता है कि जब भी शहर में कोई अनुरक्षण कार्य हो तो व्यापार मंडल को विश्वास में लेकर यदि निश्चित समय में काम करेंगे तो बरेली की जनता सदैव उनका स्वागत करेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव चांदना, चेयरमैन दर्शन लाल भाटिया,अमोल बंसल, मंडल प्रभारी गोपेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता, मनमोहन सभरवाल, श्याम मिठवानी, गोविन्द टिक्यानी, गिरधर देवनानी, शिरीष गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, शिरीष गुप्ता, समित अग्रवाल, प्रवीन गोयल, दिलीप गुप्ता, ईशान गुप्ता, ईशान सक्सेना, सचिन खंडेलवाल, अवधेश अग्रवाल, कैलाश मित्तल आदि सम्मिलित थे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)