Jaunpur News: 3 अन्तर्जनपदीय गौ तस्करों को किया गया गिरफ्तार
एक लग्जरी वाहन से 2 गोवंश बरामद
अवनीश पाण्डेय @ नया सवेरा
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने 3 अंतरजनपदीय गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के लग्जरी वाहन से 2 गोवंश भी बरामद किए गए हैं। एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरपतहां यजुवेन्द्र कुमार सिंह की टीम के उ.नि. सुरेश कुमार सिंह व उ.नि. शैलेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान समोधपुर की तरफ से आ रही स्कार्पियो को कम्मरपुर मोड़ पर रोककर चेकिंग करने पर वाहन के भीतर से 1 बछड़ा व 1 बछिया को क्रूरतापूर्वक बांधे गये स्थिति में बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: कर ढांचे में हुए परिवर्तन का लाभ व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को मिला: आशीष
विभिन्न धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
स्कार्पियो में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान जावेद उर्फ सोनू पुत्र मो. जहीर निवासी फतेहपुर लोहनपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़, शकील पुत्र मुख्तार निवासी बिन्द्रा बाजार गौरी थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ और शत्रुघन उर्फ डब्लू यादव पुत्र राजेन्द्र .यादव निवासी पूरापतोही मगही थाना भीमपुरा जनपद बलिया के रूप में हुई। तीनों अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 285/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. व 11 पशु क्रुरता अधि. व 4/25 शस्त्र अधि. का अभियोग पंजीकृत कर समय करीब 2.11 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह, उ.नि. सुरेश कुमार सिंह, उ.नि. शैलेश कुमार सिंह, का. अमरजीत वर्मा, का. शरद वैश्य, का. नितिश कुमार, का. अंकित राय, का. नरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)