Jaunpur News: कवयित्री महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज की टीम को प्रथम स्थान
सर्वोदय विद्यालय को दूसरा और मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज को तीसरा स्थान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कवयित्री महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में टीडी इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीडी इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी एवं छात्र शिवांश प्रतिभागी रहे। द्वितीय स्थान सर्वोदय विद्यालय मटियारी केराकत एवं तृतीय स्थान मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर रहा। प्रतियोगिता की संयोजिका श्रीमती नम्रता सिंह का कार्यक्रम में बेहद प्रशंसनीय योगदान रहा।
चीफ प्रॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में अनुशासन व्यवस्था उच्च कोटि की थी। डॉ. मंजू सिंह, कमलेश कुमार यादव, मनोज कुमार, राजीव कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अमरेश राय, राजेश कुमार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक बंधु उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका में टीडीपीजी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सुषमा सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज केराकत के प्रधानाचार्य डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह एवं राजकीय इंटर कॉलेज सोंधी के प्रवक्ता डा. विकास कुमार रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सफलता प्राप्त किए हुए दोनों विधार्थियों की जमकर प्रशंसा की और समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
