Jaunpur News: सपा कार्यालय के बाहर गिरकर सपा कार्यकर्ता हुआ घायल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय सदर चुंगी पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक सपा कार्यकर्ता गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पार्टी कार्यालय में मौजूद पार्टी के विधायक लकी यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने अपने कार्यकर्ताओं संग तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि सपा कार्यालय पर शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग थी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
इस दौरान सपा कार्यकर्ता 30 वर्षीय अमजद अंसारी पुत्र सुहेल अख्तर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पार्टी कार्यालय पर जा रहा था। जैसे ही वह पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचा ही था कि पैर फिसलने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने बताया कि अमजद को सिर में गंभीर चोट लगी है, उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान जिला अस्पताल में विधायक लकी यादव, सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)