Jaunpur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ताला मझवारा गांव में 24 अक्टूबर को मारपीट की घटना में घायल एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में घायल रितिका पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज पुत्र और उनका लड़का अंश पाण्डेय रॉड व डंडा लेकर बाइक से दरवाजे पर आये।
उन लोगों ने आते ही रितिका तथा उसके पिता राजकुमार पाण्डेय पर हमला कर दिया था। हमले में राजकुमार को गम्भीर चोट आयी थी। वे कोमा में चले गए थे। वाराणसी में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उनकी मौत हो गयी। वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया। परिवार में कोहराम मच गया। एहतियात के तौर ओर थानाप्रभारी गजानन्द चौबे मय फोर्स मौजूद रहे। मृतक रामकुमार के परिवार में दो बेटे ओम पांडेय 14 वर्ष, अभय पाण्डेय 12 वर्ष व दो बेटियां रितिका पांडेय 16 वर्ष, रिया पांडेय 18 वर्ष हैं। थाना प्रभारी गजानन्द चौबे ने बताया कि तहरीर पर अवनीश पाण्डेय तथा उनके पुत्र अंश पाण्डेय के ऊपर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब वह संगीन धाराओं में बदल जाएगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दबंगों ने बारातियों पर किया हमला, चेन, मोबाइल छीना
![]() |
| विज्ञापन |

