New Delhi News: राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में लंभुआ के होलापुर निवासी एवं वर्तमान में जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को "जल संचय जन भागीदारी 1.0 अवार्ड" से मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। वर्ष 2000 में उप जिलाधिकारी के रूप में राजेश कुमार पांडेय जौनपुर में कार्य कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: शिक्षक रामजनम मिश्र का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
उस समय जिलाधिकारी के के उपाध्याय ने इन्हें नजारत सहित 4-5 विभागों का चार्ज दे रखा था। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के बड़े भाई ओ पी पांडेय जौनपुर में पुलिस उपाधीक्षक नगर और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी रह चुके हैं। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर संजय दुबे, डॉ अमरीश दुबे, डॉ रामसागर मिश्रा ,सुभाष दुबे, सुशील उपाध्याय सत्यम दुबे, चंदन दुबे, रामजी तिवारी, दीपक मिश्रा, अथर्व पांडे, जेपी सिंह समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।


