Mumbai News: शिक्षक रामजनम मिश्र का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगरपालिका माध्यमिक विद्यालय, राजडा नगर, बोरीवली पश्चिम में वरिष्ठ शिक्षक रामजनम बुद्धदेव मिश्र का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह भावपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महानगरपालिका शिक्षण विभाग के पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मनपा के पूर्व अधीक्षक यशवंत सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में भारत संचार निगम के अधिकारी देवेंद्र उपाध्याय उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना सर्वोच्च जिम्मेदारी : एड. आशीष शेलार
सम्मानित अतिथि के रूप में शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह चौहान, सचिव अशोक सिंह , मनपा के पूर्व लेखा अधिकारी ईश्वर चंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव, मुख्याध्यापिका दुर्दाना शेख, मुख्याध्यापिका कारुलकर , व्यास श्याम नारायण मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, गोपाल निषाद, रमेश चंद्र मिश्रा, लक्ष्मी शंकर तिवारी, अनिल सीताराम सिंह, योगेश तिवारी , ट्विंकल मिश्रा, गौरव मिश्र, रविंद्र पाठक, राजडा विद्यालय के सभी शिक्षक तथा अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
महुआ चैनल की सुप्रसिद्ध गायिका एवं स्वर साम्राज्ञी ममता उपाध्याय एवं उनके सहयोगियों ने विदाई समारोह में चार चांद लगा दिया। सत्कार भूषण रामजनम बुद्धदेव मिश्र ने अपनी 31 वर्ष 10 माह 13 दिन की उत्कृष्ट सेवा विद्यार्थियों के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्ययन अध्यापन में व्यतीत किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत अरविंद तिवारी ने किया।

