Mumbai News: वित्त मंत्री पीयूष गोयल के हाथों पुरस्कृत हुए युवा उद्योगपति अभिषेक लोढ़ा
मुंबई। फेडरल बैंक द्वारा ओबेरॉय होटल के रीगल रूम में आयोजित फॉर्च्यून इंडिया बेस्ट सीईओज अवार्ड समारोह में युवा उद्योगपति अभिषेक मंगलप्रभात लोढ़ा को देश के शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, दूरदृष्टि और भारत की आर्थिक प्रगति में उनके योगदान को दर्शाता है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने यह सम्मान अभिषेक लोढ़ा को प्रदान किया।
उनकी उपस्थिति ने इस क्षण को और भी गौरवपूर्ण और यादगार बना दिया। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मंजू लोढ़ा ने कहा कि यह सम्मान अभिषेक की निष्ठा, प्रतिबद्धता, और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिणाम है। उनका सफर आज भी अनेक लोगों को प्रेरित करता है और आगे भी करता रहेगा। इस सम्मान के साथ अभिषेक लोढ़ा भारत के अग्रणी सीईओज़ की श्रेणी में एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हैं, और नेतृत्व, नवाचार एवं विकास के नए मानदंड स्थापित करते हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धर्म परिवर्तन गैंग का सदस्य गिरफ्तार
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
