Jaunpur News: धर्म परिवर्तन गैंग का सदस्य गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर धर्म परिवर्तन कराने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार राव (37) पुत्र स्वर्गीय रामराज के रूप में हुई है। वह चंदवक थाना क्षेत्र के रेहारी गांव का निवासी है और धर्म परिवर्तन गैंग नंबर डी-126 का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कुमार राव को शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना के कारण गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत मामला दर्ज कर चालान किया गया है।
यह भी पढ़ें |Jaunpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव और कांस्टेबल शेषनाथ चौहान शामिल थे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)