Mumbai News: नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने भारतीय परंपरा की जलाई ज्योति
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने हिन्दी,उर्दू एवं संस्कृति के सम्मान तथा साहित्य के मार्ग को प्रशस्त करने हेतु आधुनिक के साथ मध्यकालीन परंपरा,प्राचीन काल की परंपरा,नयी कविता युग जैसे भारतीय साहित्यिक परंपरा को आगे ले जाने का कार्य किया है।संस्थान प्रति दिन शब्द,चित्र, छंदबद्ध,स्वतंत्र लेखन कार्यशाला के साथ साप्ताहिक कविगोष्ठी रखकर साहित्यकारों का मनोबल बढ़ा रही है। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही उक्त सभी कार्यक्रमों का निरीक्षण करते हैं तथा अन्य सभी पदाधिकारी गतिविधियों को चलाने का कार्य करते हैं।उसी कड़ी में विगत अक्टूबर 2025 की गतिविधियों में गांधी जयंती,सरदार वल्लभ भाई पटेल,दीपावली,छठ्ठ पूजा,कार्तिक पूर्णिमा,तुलसी विवाह,एकादशी जैसे पर्व को साहित्यकारों की उपस्थिति में काव्यांजलि के रुप में मनाया। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रीतम श्रावस्तवी एवं सीमा नयन ने किया।साहित्यकारों में ताज मोहम्मद सिद्दीकी मुंबई,राज द्विवेदी राज मैहर मध्यप्रदेश, संजय तिवारी वाराणसी, संदीपिका दीक्षित लखनऊ, मनोहर सिंह चौहान मधुकर मध्यप्रदेश, गोपाल श्रीवास्तव साहिबगंज झारखंड, डॉ सरिता गर्ग गाजियाबाद एवं डॉ संगीता तिवारी पुणे महाराष्ट्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)