Mumbai News: हेमा मालिनी ने पेटा इंडिया के सहयोग से इस्कॉन खारघर को 800 किलोग्राम का यांत्रिक हाथी 'गजेंद्र' किया भेंट
नवी मुंबई। खारघर स्थित इस्कॉन मंदिर में पद्मश्री सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी की उपस्थिति में PETA इंडिया (People for the Ethical Treatment of Animals) की ओर से भगवान श्रीकृष्ण को महाराष्ट्र का पहला इंजीनियरिंग हाथी “गजेन्द्र” भेंट किया गया। यह आयोजन भक्ति, करुणा और विज्ञान का अद्भुत संगम रहा।लगभग 3 मीटर ऊँचे और 800 किलो वज़नी इस इंजीनियरिंग हाथी को पूरी तरह तकनीकी संरचना से निर्मित किया गया है। इसका उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों और जुलूसों में जीवित हाथियों के स्थान पर इन तकनीकी रूपों का उपयोग कर, पशुओं के प्रति करुणा और अहिंसा का संदेश देना है। PETA इंडिया की इस पहल को इस्कॉन खारघर ने खुले दिल से अपनाया और भक्ति में करुणा का यह आधुनिक स्वरूप सबके सामने प्रस्तुत किया।
हेमा मालिनी जी ने कहा कि “भक्ति का वास्तविक स्वरूप करुणा में निहित है। जब हम पूजा-पाठ में किसी भी जीव को कष्ट नहीं पहुँचाते, तभी हम सच्चे अर्थों में धर्म का पालन करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं गोपाल हैं — अर्थात् जीवों के रक्षक, और यह पहल उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ाने वाली है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: स्वागत सम्मान समारोह व काव्यगोष्ठी सम्पन्न
समारोह में पनवेल विधायक प्रशांत ठाकुर,और इस्कॉन खारघर के अध्यक्ष डॉ. सूरा दास प्रभु सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में “हरे कृष्ण हरे राम” के गगनभेदी संकीर्तन से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने गजेन्द्र हाथी के दर्शन कर इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम भक्ति को आधुनिक युग से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से PETA इंडिया और इस्कॉन खारघर ने समाज को यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति वही है जिसमें प्रेम, करुणा और विज्ञान का संतुलित संगम हो। धर्म केवल परंपरा नहीं, बल्कि संवेदना, दया और सह-अस्तित्व का प्रतीक है।
यह आयोजन न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा बन गया है। यह दिखाता है कि जब आस्था में करुणा जुड़ जाती है, तब वह केवल पूजा नहीं, बल्कि मानवता का उत्सव बन जाती है।
![]() |
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)