BREAKING

Mumbai News: स्वागत सम्मान समारोह व काव्यगोष्ठी सम्पन्न

Mumbai News: स्वागत सम्मान समारोह व काव्यगोष्ठी सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुम्बई। महानगर की एक मात्र संस्था राष्ट्रीय काव्यसृजन न्यास है।जो बाहर से मुम्बई में आने वाले कवि कवयित्रियों का स्वागत व सम्मान बड़े ही गर्मजोशी से करती है।उसके इस कार्य में अखिल भारतीय काव्य मंच भी कंधा से कंधा मिलाकर भरपूर सहयोग करती है।संस्था द्वय ने समय समय पर उल्लिखित कार्य को बड़ी तन्मयता से करती आई हैं।इसी कड़ी कहें या परम्परा कहें। उसका निर्वहन करते हुए लखनऊ उत्तरप्रदेश से पधारे प्रख्यात कवि विद्वत द्वय कमल किशोर "भावुक", राजकिशोर त्रिवेदी के सम्मान में दिनांक -५-११-२०२५ को श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम नब्बे फिट रोड लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई में अवनीश दीक्षित "दिव्य" की अध्यक्षता में एक शाम विद्वत द्वय के नाम का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भगवान की समीक्षा और परीक्षा नहीं बल्कि प्रतीक्षा करनी चाहिए : कथा वाचिका ऋचा मिश्रा 

संचालन प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल" ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम जानकी मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी मुन्ना राय उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाये। संस्था द्वय ने संयुक्त रूप से कमल किशोर व राजकिशोर का सम्मान अंगवस्त्र श्रीफल पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया।सरस्वती पूजन वंदन के पश्चात कवियों ने अपनी रचनाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि संदीप सिंह "शैलैंद्र" ताज मोहम्मद सिद्दीकी, मंजर बलियावी, "आत्मिक" श्रीधर मिश्र, प्रा. अंजनी द्विवेदी "अनमोल", अवनीश दीक्षित "दिव्य", यश पाठक ने अपनी सशक्त रचनाओं से सबको आनंदित कर दिया। कमल किशोर भावुक व राजकिशोर त्रिवेदी जी ने भी अपनी रचनाओं से सबको सराबोर कर दिया। अध्यक्ष अवनीश दीक्षित आयोजन की सराहना करते हुए संस्था द्वय काव्य सृजन व अखिल भारतीय काव्य मंच को साधुवाद दिया। आभार संस्था द्वय के अध्यक्ष श्रीधर मिश्र व प्रा. अंजनी द्विवेदी ने प्रकट किया। वंदेमातरम् गीत के पश्चात आयोजन सम्पन्न हुआ।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें