Jaunpur News: भगवान का अवतरण होते ही जयघोष से गुंजायमान हुआ पांडाल
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। आदर्श रामलीला धर्म मंडल उसरौली शहाबुदीनपुर के कलाकारों के द्वारा शनिवार की रात नारद मोह व प्रभु अवतरण का दृश्य देख दर्शक जयघोष करने लगे। ताड़का और सुबाहु का वध देख दर्शक सर्वशक्तिमान ईश्वर को नमन करने लगे। रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी राजन मिश्रा व अजय सिंह गप्पू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद भगवान राम,भरत,लक्ष्मण और शत्रुघ्न का अवतरण देख अयोध्या वासियों के खुशियों का ठिकाना न रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खुटहन पुलिस की कार्रवाई, अपहरण व दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
महर्षि विश्वामित्र के द्वारा महाराज दशरथ से राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के भगवान राम और लक्ष्मण को मांग, जब अयोध्या से दोनों राजकुमारों को लेकर जाने लगे, इस दृश्य को देख दर्शक द्रवित हो गये। राक्षसी ताड़का सुंदर वन में अपने पति सुड और दो पुत्रों सुबाहु और मारीच के साथ रहकर ऋषियों, मुनियों सहित सभी जीवों की निर्मम हत्या कर उन्हें अपना आहार बनाती थी। मर्यादा पुरुषोत्तम के द्वारा धनुष बाण से ताड़का और सुबाहु का बध करते ही दर्शक जयकार करने लगे। इस मौके पर राधेश्याम उपाध्याय, संगम पाण्डेय, बद्रीप्रसाद पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय,अजय सिंह, कमलेश पांडेय, अजय महराज, गुलाब सिंह, हर्ष पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संचालन पवन पांडेय ने किया।
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)