BREAKING

Jaunpur News: खुटहन पुलिस की कार्रवाई, अपहरण व दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से गत 28 अक्टूबर को भगाई गई किशोरी को शनिवार को बरामद कर अपहरण व दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी को पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। 

आपको बता दें कि गांव निवासी व्यक्ति ने 28 अक्टूबर को ही प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को लवायन गांव निवासी सूरज पनौली गांव निवासी महेश कन्नौजिया व आयुष के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, विभिन्न मामलों में 6 गिरफ्तार

अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। एसएसआई अजय कुमार शर्मा, एसआई महेंद्र यादव व उनके सहयोगी जवानों ने मुखबिर से मिली सूचना पर क्षेत्र के गभिरन बाजार से सूरज को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बयान दिया कि सूरज अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व अन्य धाराएं बढ़ा दीं। महिला कांस्टेबल की कस्टडी में जिला महिला अस्पताल भेजकर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें