Jaunpur News: नेहरू बालोद्यान में आयोजित हुआ SPIC MACAY कार्यक्रम
भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत कई गीतों की पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने दी प्रस्तुति
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नेहरू बालोद्यान के तक्षशिला हाल में स्पीक मैके के द्वारा भारती संस्कृत से सम्बन्धित कार्यक्रमक आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने नेहरू बालोद्यान के हजारों बच्चों के बीच भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत भोजपुरी के कजरी, मिर्जापुरी लोकगीत, बनारसी लोकगीत, विवाह गीत, देवी गीत, दादरा, कहरवा, पूर्वी, चैती, होली, झूमर, खेमटा बन्नी बनना, सोहर लचारी, विदेसिया आदि से डेढ़ घंटे तक समां बांधा।
विदेशों में भी दे चुकी हैं अपनी शानदार प्रस्तुति
बता दें कि उर्मिला श्रीवास्तव को 22 अप्रैल 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से पुरस्कृत किया गया। पद्मश्री के अतिरिक्त भिखारी ठाकुर सम्मान 2006, कर्म योगी पुरस्कार 2009, मॉरिशस महेन्द्र मिसिर पुरवइया रत्न सम्मान, मॉरिशस के उच्चायुक्त मुकेश्वर चुन्नी द्वारा 2009, कजरी साम्राज्ञी 1993 में, कोकिल 1990 मीरजापुर गौरव इत्यादि से सम्मानित किया गया। लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव देश के अलावा दुबई, भूटान, मॉरिशस, एलियान्स फान्सेज इत्यादि जगह अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: योग को जीवन पद्धति का बनाए अभिन्न अंग : प्रो. श्रीप्रकाश सिंह
विभिन्न मंचों पर 10 हजार लोकगीतों की दे चुकी हैं प्रस्तुति
लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव आकाशवाणी दिल्ली, जम्मू कश्मीर, रामपुर, सम्बलपुर, कलुआ, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी इत्यादि स्थानों पर प्रस्तुति दे चुकी है। लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव कई स्थानों पर कई कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुकी है, जिसमें प्रमुख रूप से पद्मभूषण किशन महराज, दिलेर मेहंदी, अन्नू मलिक, मुबारक बेगम, अनूप जलोटा, पंकज उधास, पं. राजन साजन मिश्रा, पद्मश्री तीजन बाई, पद्मभूषण उमा शर्मा के साथ मंच साझा कर चुकी हैं। इनके साथ लगभग 10 हजार लोकगीतों का संग्रह हैं, जिसको ये विभिन्न मंचों पर गा चुकी हैं।
प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह, निर्देशिका डॉ. चंद्रकला सिंह ने जताया आभार
कार्यक्रम के प्रारम्भ में लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने प्रबन्धक डा. सीडी सिंह के साथ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वल किया तथा मार्त्यापण किया तदुपरान्त विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की निर्देशिका डा. चन्द्रकला सिंह, यूपी बोर्ड के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्ड्री की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह तथा नेहरू बालोद्यान की तीनों ब्रांच के विद्यार्थी तथा शिक्षक उपस्थित थे। संचालन अरविन्द सिंह ने किया तथा बाहर से आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन डा. चन्द्रकला सिंह ने किया।



