Jaunpur News: सेवानिवृत्त मेजर राम करन सिंह यादव का निधन
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीयूशंस कोपा, पतरहीं के प्रबंधक डा. अनिल यादव 'मैनेजमेंट गुरु' के पिता रिटायर्ड सूबेदार मेजर राम करन सिंह यादव का बुधवार को तड़के निधन हो गया। 74 वर्षीय राम करन सिंह यादव ने वाराणसी के एक प्राइवेट हास्पिटल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह लगभग एक वर्ष से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डायट में 1.75 करोड़ का घोटाला पकड़ाया
वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर लगते ही गांव-जवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रार्थिव शरीर गृह गांव कोपा पतरहीं पहुंचते ही अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर जिले के जौहरगंज, औड़िहार घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र डा. अनिल यादव ने दी।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


