BREAKING

Jaunpur News: डायट में 1.75 करोड़ का घोटाला पकड़ाया

Jaunpur News: Scam of Rs 1.75 crore detected in DIET

लिपिक पर गिरी गाज, पूर्व प्राचार्य पर कार्रवाई की तैयारी 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। जांच में तत्कालीन प्राचार्य डा राकेश सिंह और लिपिक शुभम सिंह की मिलीभगत सामने आई है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लिपिक को तत्काल निलंबित कर पूर्व प्राचार्य पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

पूरी वित्तीय अनियमितता डीएलएड प्रवेश काउंसिलिंग से जुड़ी है। इसमें प्रति छात्र 10 हजार की धनराशि परीक्षा नियामक प्राधिकरण के पास जमा होती है, जिसे काउंसिलिंग पूर्ण होने के बाद डायट के खाते में स्थानांतरित किया जाता है। यह धनराशि आगे संबंधित विद्यालयों को भेजी जानी थी, मगर पूर्व प्राचार्य ने इसे विद्यालयों तक पहुंचाने के बजाय अन्य मदों में खर्च दिखा दिया।

सूत्रों के मुताबिक, यह हेराफेरी दो वर्ष पूर्व की गई थी। इतना ही नहीं, डीएलएड कापियों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक भी परीक्षकों को नहीं दिया गया। जब विद्यालय संचालकों ने बकाया भुगतान की मांग की तो वर्तमान प्राचार्य डा विनोद शर्मा ने पीएमपी से डिमांड भेजी। वहां से जवाब मिला कि राशि तो पहले ही डायट जौनपुर के खाते में भेज दी गई थी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अनुशासन और निष्ठा से हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता: कुलपति

शिकायत के बाद शासन ने सख्ती दिखाते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसमें वाराणसी के संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह, आज़मगढ़ के तत्कालीन जेडी और पीएमपी के रजिस्ट्रार शामिल थे। जांच टीम ने गहराई से जांच की तो लगभग 1.75 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ। रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि डायट में वित्तीय अनियमितता की शिकायत सही पाई गई। लगभग 1.75 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। संबंधित लिपिक को निलंबित किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि जांच अभी सतही स्तर पर हुई है। यदि पूर्व प्राचार्य के पूरे कार्यकाल की परतें खोली जाएं, तो घोटाले की रकम कई गुना अधिक निकल सकती है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें