Jaunpur News: पुलिस ने गोतस्कर को तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के हौज तिराहे से मंगलवार की देर रात को पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल चौकी प्रभारी कस्बा राधेश्याम सिंह, एसआई जयवीर, अनिल यादव, प्रवीण राय, दुर्गेश पाण्डेय, तेजबहादुर सिंह के साथ हौज गांव के तिराहे पर मौजूद थे। थोड़ी देर में एक व्यक्ति दिखाई पड़ा। जब पुलिस ने उसको रोका तब वह भागने लगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेवानिवृत्त मेजर राम करन सिंह यादव का निधन
पुलिस की टीम ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस तथा सात सौ 40 रुपये बरामद हुए। गोतस्कर दरोगा कुमार पुत्र गिरिजराम राम चंदौली जनपद के अलीनगर थाने के सदलपुरा दयालपुर गांव का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले भी स्थानीय थाने ने पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज है।


