Jaunpur News: सेवानिवृत्त सेना कर्मी की सड़क हादसे में मौत
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के उमरवार गांव में सेवानिवृत्त सेना कर्मी की बीती रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घर से कुछ दूर पहले खेत के गड्ढे में वह बाइक के नीचे मृत पाए गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बरइछ गांव के 62 वर्षीय शोभनाथ यादव पुत्र स्व. शित्तन यादव शुक्रवार शाम उमरवार गांव एक निमंत्रण में गए थे। लौटते समय किसी कारणवश उनकी बाइक गड्ढे में जा गिरी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजन फोन करते रहे। फोन न उठने पर खोजबीन शुरू हुई। मोबाइल की घंटी खेत के गहरे गड्ढे से सुनाई देने पर परिजन वहां पहुंचे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस अधीक्षक पर थाना लाइन बाजार में किया निरीक्षण
उन्हें बाइक के नीचे दबा पाया। पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शोभनाथ यादव करीब 15 वर्ष पूर्व सेना की गढ़वाल रेजीमेंट में क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे। उनके दो बड़े पुत्र सुनील कुमार यादव आसाम राइफल्स में तैनात हैं, जबकि छोटे पुत्र पंकज यादव दुबई में निजी नौकरी करते हैं। घटना से परिवार में मातम और गांव में शोक की लहर है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
