BREAKING

Jaunpur News: मनबढ़ों ने पत्रकार के कार में किया तोड़फोड़, मची दहशत

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मनबढ़ों ने सोमवार की देर रात को एक पत्रकार के कार में जमकर तोड़फोड़ किया।घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं।पीड़ित ने दो ज्ञात सहित तीन लोगों के विरुध्द पुलिस को तहरीर दिया है। ऊक्त गांव निवासी विवेक कुमार सिंह का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन लोगों ने पत्रकार के परिवार से कई बार झगड़ा किया। विवेक सिंह की माता की तबियत इन दिनों काफी गम्भीर चल रही है।रात को वे माँ की देखरेख के बाद सो गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को एकतरफा युद्ध विराम के लिये मजबूर किया: कर्नल राज बहादुर

रात को अचानक डेढ़ बजे घर के बाहर कुछ आवाज आयी। आवाज सुनकर उनकी पत्नी संगीता सिंह व पुत्री रितिका सिंह जब बाहर निकल कर आये।तो उन्होंने देखा उनको देखकर तीन लोग भागने लगे। उन्होंने उन तीन में से दो लोगों राहुल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह तथा रोहन सिंह पुत्र राजेश को पहचान लिया। एक युवक की पहचान नही हो पायी है।पीड़ित ने बताया 27 अक्टूबर 2015 को भी इन युवकों में से एक युवक रोहन सिंह पुत्र राजेश सिंह ने घर पर आकर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकियां दे चुका है।उन्होंने थाने पर तीन लोगों के विरुध्द तहरीर दिया। थाना पर तैनात एस आई राजकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है।एस आई राम अवतार यादव को मामले को जांच में भेजा गया है।थानाप्रभारी  गजानन्द चौबे के आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें