BREAKING

Jaunpur News: निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

Jaunpur News: Free eye treatment camp organized

736 लोगों ने कराई नेत्र जाँच, 467 लोगों को वितरित किये निःशुल्क चश्मे

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नेशनल इण्टर कॉलेज पट्टी नरेन्द्रपुर में हिन्दी भाषी फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष आईमैन आनन्द सिंह बंटी के नेतृत्व में संस्था द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिशा हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र-जाँच, दवा एवं चश्मा वितरण तथा जरूरतमंद मरीजों के लिये मोतियाबिंद ऑपरेशन की पूर्ण निःशुल्क व्यवस्था की गई। 

फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह बंटी ने बताया कि शिविर में 736 लोगों ने नेत्र जाँच कराई तथा 467 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किये गये। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नि:शुल्क उपचार का लाभ प्राप्त किया। इसके पूर्व हिन्दी भाषी फ़ाउंडेशन द्वारा पिछले वर्ष आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर ने समाजसेवा का नया मानक स्थापित किया था। बीते 8 व 9 फरवरी 2025 को तिलक इण्टर कॉलेज ईशापुर में आयोजित शिविर में 1450 मरीजों की आंखों का उपचार किया गया था जिसमें 63 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया गया। 

यह सेवा कार्य क्षेत्र के लिये प्रेरणास्रोत बन गया। श्री सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी उपासना है। हिन्दी भाषी फ़ाउण्डेशन का लक्ष्य है कि दृष्टि से कोई भी वंचित न रहे। यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। बता दें कि फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह बंटी को क्षेत्रवासी स्नेहपूर्वक आईमैन कहते हैं। कार्यक्रम क्षेत्र के ग्राम प्रधानगण, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस विभाग, शिवधाम रामलीला समिति अमाँवा कला के सहयोग से आयोजन अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर पप्पू दुबे, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, शिवम राजक, रोहित सिंह, राजा सिंह, राम सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह, दिलीप सोनी, प्रदीप मास्टर आदि मौजूद रहे। संस्था ने सभी सहयोगियों, डॉक्टर टीम और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन





नया सबेरा का चैनल JOIN करें