BREAKING

Jaunpur News: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह अभियुक्त गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

पुलिस के अनुसार सुखलालगंज गांव में रास्ते के विवाद, नरहरपुर गांव में पाइप तोड़ने और छत पर पत्थर फेंकने की घटना, राजापुर परियत गांव में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने तथा चमरहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामलों में यह कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष देवानंद राजक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रहीश अली पुत्र सोमारू हाशमी, आकाश यादव पुत्र अनिल यादव, आकाश शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, नीरज यादव पुत्र भागवत यादव और विवेक यादव पुत्र विजय बहादुर यादव थाना बरसठी शामिल हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह, यादवेंद्र यादव, अखिलेश यादव, कांस्टेबल अमित कुमार और रिजवान अली शामिल रहे।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें