Jaunpur News: सार्वजनिक मार्ग पर कब्जे काे लेकर दो पक्षों में मारपीट
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर में मंगलवार को सार्वजनिक मार्ग पर कब्जे काे लेकर दो पक्षों में मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आरोप है कि गांव निवासी फुल्लन मौर्य पक्ष के लोग सार्वजनिक मार्ग पर मकान निर्माण कर कब्जा कर रहे थे। विपक्षी राज बहादुर मौर्य के विरोध करने पर फुल्लन पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिससे कई लोग चुटहिल हो गये।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धर्म परिवर्तन गैंग का सदस्य गिरफ्तार
सूचना मिलते ही थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष गुप्त मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सात आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस चौकी ले जाकर आरोपितोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।
![]() |
| Ad |
![]() |
| विज्ञापन |

