Jaunpur News: कुल्हनामऊ हाईवे पर बस और बुलेट में भीषण टक्कर, दो घायल
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ हाईवे पर रोडवेज बस और बुलेट की जोरदार टक्कर में अचानक बुलेट में आ लग गई जिससे एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना में बुलेट जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। आननफानन में सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाबत हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर उसकी मदद से वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। हादसे में सरपतहां थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी 20 वर्षीय हिमांशु सोनी पुत्र महेंद्र और साथ में 18 वर्षीय अभिषेक प्रजापति पुत्र शेषनाथ घायल हो गए थे। हादसे में हिमांशु गंभीर रूप से झुलस गया है। अभिषेक को मामूली चोटें आई हैं। इधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सार्वजनिक मार्ग पर कब्जे काे लेकर दो पक्षों में मारपीट
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)