Jaunpur News: वृद्धा की हत्या के मामले में पिता-पुत्र व बहू गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव में दो दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता-पुत्र व बहू को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को सुबह करीब सात बजे विजय बहादुर यादव और केदारनाथ यादव के परिवार के बीच उपली पाथने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें 80 वर्षीय केवला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पारसनाथ यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीएलओ लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार की सुबह रजनीपुर हाईवे के पास से सुधांशु उर्फ सुनील उसके पिता केदारनाथ यादव और पत्नी शिवानी यादव, तीनों निवासी ग्राम कछौरा को घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल रामविलास यादव, अभिषेक सिंह और प्रिया शर्मा शामिल रही। पुलिस ने तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
