BREAKING

Jaunpur News: सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रामकरन सिंह यादव का निधन

Jaunpur News: सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रामकरन सिंह यादव का निधन
नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के कोपा पतही निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रामकरन सिंह यादव का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह कोपा पतरही स्थित आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के प्रबंधक डॉ अनिल यादव के पिता थे। रामकरन सिंह यादव लगभग एक वर्ष से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वृद्धा की हत्या के मामले में पिता-पुत्र व बहू गिरफ्तार

उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर कोपा स्थित उनके आवास पर पहुंचते ही अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अंतिम संस्कार औड़िया घाट पर संपन्न हुआ। उनके इकलौते पुत्र डॉ अनिल यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सपा सांसद प्रिया सरोज, एमएलसी आशुतोष सिंह, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सैदपुर हीरा यादव, डॉ विजय यादव, मिथिलेश फौजी और पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष आरपी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे। इन सभी ने तिरंगा चढ़ाकर सम्मान सहित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें