BREAKING

Jaunpur News: बीएलओ लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव



एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को डीएम ने किया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के विभिन्न विकास खंडों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की उपस्थिति में खंड विकास कार्यालय सिरकोनी एवं खंड विकास कार्यालय रामनगर में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में बीएलओ और सुपरवाइजर को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ से गणना प्रपत्र वितरण, बीएलओ ऐप पर फीडिंग कार्य की प्रगति आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें | Vasai News: बचत गट की सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का हाथ

 निर्देश दिया कि सभी बीएलओ शीघ्रातिशीघ्र शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कार्य पूर्ण करें, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार का विलंब न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिरकोनी व रामनगर दोनों विकास खंडों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की सराहना करते हुए प्रोत्साहन स्वरूप अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। 

रामनगर में बीएलओ सरिता सिंह आरती सहित अन्य बीएलओ जिन्होंने घर-घर जाकर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र का वितरण किया था उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव हैं, अतः वे ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं उत्साह के साथ कार्य करते हुए त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में अपना सक्रिय योगदान दें।

इस अवसर पर ईआरओ, एईआरओ, बीडीओ सिरकोनी व रामनगर, सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें