Jaunpur News: नदी किनारे मिला शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
विनय सिंह @ नया सवेरा
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोमती नदी के बलुआ घाट के पास गुरुवार को एक अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस बाहर निकलवाया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। बताते हैं कि दोपहर करीब 3 बजे उधर से गुजर रहे मछुआरों ने गोमती नदी के बलुआ घाट के पास उतराया हुआ अधेड़ का शव देखा। मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई है। मृतक के शरीर पर मैरून रंग का शर्ट और काले रंग की जीन्स पैंट था। शव कई जगह से गल चुका था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव करीब 15-20 दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

